सिद्ध पीठ श्री चौपला हनुमान मंदिर

महत्वपूर्ण सूचनाएँ

श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज

श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज

संरक्षक/अध्यक्ष

श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, गाजियाबाद

— प्रेस विज्ञप्ति —

सिद्धपीठ प्राचीन श्री हनुमान मंदिर, चौपला में श्रीहनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

सिद्धपीठ प्राचीन श्री हनुमान मंदिर, चौपला में श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता एवं पावन सानिध्य में श्रीहनुमान जन्मोत्सव धूमधाम व श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा।

श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर हनुमान जी के साथ भगवान राम की कृपा भी बरसेगी — ऐसा महाराजश्री ने कहा।

बाबा का फूलों से भव्य श्रृंगार एवं फूलों की गैलरी भक्तों का मन मोह लेगी।

गाजियाबाद: सिद्धपीठ प्राचीन श्री हनुमान मंदिर, चौपला में श्रीहनुमान जन्मोत्सव गुरुवार, 2 अप्रैल को हर्षोल्लास व श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता एवं पावन सानिध्य में सम्पन्न होगा।

श्रीहनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर को फूलों एवं रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। श्रीराम भक्त हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने हेतु देशभर से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा।

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि सिद्धपीठ प्राचीन श्री हनुमान मंदिर, चौपला, सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर की ही शाखा है तथा इसकी ख्याति देश-विदेश में फैली हुई है। मंदिर में प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को भक्तों का विशाल मेला लगता है।

महाराजश्री ने कहा कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा-अर्चना करता है, उस पर हनुमान जी के साथ भगवान श्रीराम की कृपा भी होती है, जिससे उसके सभी कष्ट, संकट एवं बाधाएं दूर होती हैं और उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उसके जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली आती है।

मंदिर के मुख्य पुजारी ईश्वर पंडित जी ने बताया कि श्रीमहंत गौरी गिरि दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर समिति, दूधेश्वर मंदिर के अतिरिक्त प्राचीन श्री हनुमान मंदिर चौपला, प्राचीन श्री देवी मंदिर द्वारका पुरी (दिल्ली गेट) एवं प्राचीन श्री भैरव मंदिर का भी संचालन करती है। समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज तथा महंत गिरिशानंद गिरि महाराज कोषाध्यक्ष हैं।

मुख्य कार्यक्रम — गुरुवार, 2 अप्रैल:

प्रातः 4 बजे — चौला प्रारंभ
प्रातः 9:30 बजे — सुंदरकांड पाठ (पावन चिंतन धारा मिशन)
दोपहर 12 बजे — भंडारा प्रारंभ (हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे)
अपराह्न 4 बजे — सुंदरकांड पाठ (सिद्धबली मंदिर, कोटद्वार)
सायं 6 बजे — दिल्ली शहनाई की प्रस्तुति
सायं 6:45 बजे — बाबा की महाआरती एवं महादेव का भव्य श्रृंगार
रात्रि 7:30 बजे — भजन संध्या (गौरी अग्रवाल)
रात्रि 10 बजे — हरि संकीर्तन भजन संध्या (श्री रामायण भवन हरि संकीर्तन सभा)

यह सभी आयोजन पार्षद राजीव शर्मा एवं मनीष काबुली परिवार के मार्गदर्शन में सम्पन्न होंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी ईश्वर पंडित जी, पुजारी अनुपम एवं पं. रामलाल द्वारा पूजा-अर्चना कराई जाएगी।

पवन कुमार शाह, ऋषभ कुमार मिश्रा, अर्जुन, यथार्थ बंसल, यश मोहन गर्ग, लक्की, साहिल, कृष्णा गर्ग, कृष्णा गुप्ता, हर्षित, पुष्कर आदि भक्तों का विशेष सहयोग रहेगा।

फूलों द्वारा बाबा का भव्य श्रृंगार एवं फूलों की गैलरी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगी।

श्रीहनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार, 2 अप्रैल को मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रहने की संभावना है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने सभी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालु पूर्ण भक्ति एवं श्रद्धा के वातावरण में संकटमोचन श्रीराम भक्त हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सकें।

जय श्री राम 🙏

आज्ञा से:-
श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज
संरक्षक/अध्यक्ष, श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर,गाजियाबाद

श्री हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव

आप सभी भक्तों को सादर सूचित किया जाता है कि दिनांक 02 अप्रैल 2026, दिन बृहस्पतिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव का भव्य आयोजन सिद्धपीठ श्री चौपला हनुमान मन्दिर, गाजियाबाद में किया जा रहा है।

📅 कार्यक्रम अनुसूची:

  • • प्रातः 4:00 बजे: चौला प्रारम्भ
  • • प्रातः 9:30 बजे: सुन्दरकाण्ड पाठ (पावन चिंतन धारा मिशन)
  • • दोपहर 12:00 बजे: विशाल भण्डारा
  • • सांय 6:45 बजे: बाबा की महाआरती एवं भव्य श्रृंगार
  • • सांय 7:30 बजे: भजन संध्या (गौरी अग्रवाल, इंदौर एवं भावना शर्मा, गाजियाबाद द्वारा)

जय श्री राम 🙏 जय हनुमान

विशेष आकर्षण: फूलों द्वारा बाबा का भव्य श्रृंगार व फूलों की भव्य गैलरी
आज्ञा से:-
श्री ईश्वर पंडित जी (मुख्य पुजारी जी, चौपला मंदिर)
श्री अनुपम जी (पुजारी जी)

संध्या आरती सूचना

आप सभी भक्तों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 30/03/2026, दिन सोमवार को संध्या आरती शाम 6:45बजे से प्रारंभ होगी।

जय श्री राम

आज्ञा से:-
श्री ईश्वर पंडित जी (मुख्य पुजारी जी, चौपला मंदिर)
श्री अनुपम जी (पुजारी जी)

संध्या आरती सूचना

आप सभी भक्तों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 22/09/2025, दिन सोमवार को संध्या आरती शाम 6:45 बजे से प्रारंभ होगी।

जय श्री राम

आज्ञा से:-
श्री ईश्वर पंडित जी (मुख्य पुजारी, चौपला मंदिर)
श्री अनुपम जी (पुजारी जी)

सूचना: खण्डग्रास चन्द्र ग्रहण

भाद्रपद पूर्णिमा, रविवार, 07.09.2025

  • ग्रहण प्रारम्भ: रात्रि 9:58 बजे से
  • ग्रहण समाप्त: रात्रि 1:26 बजे पर
  • ग्रहण सूतक: दोपहर 12:56 बजे से

नोट: मन्दिर के कपाट 07.09.25 को दोपहर 12:00 बजे बन्द होंगे व सोमवार 08.09.25 को प्रातः 4 बजे से दर्शन होंगे।

जय श्रीराम

आज्ञा से:-
महंत श्री नारायण गिरी जी
श्री ईश्वर जी
(मुख्य पुजारी, सिद्धपीठ श्री चौपला हनुमान मंदिर, गाजियाबाद, उ.प्र.)

साप्ताहिक श्री हनुमान चोला अर्पण सेवा

मंदिर में प्रत्येक सप्ताह श्री हनुमान जी को चोला चढ़ाने की सेवा आयोजित की जाती है, जिसका विवरण इस प्रकार है:

  • मंगलवार: सुबह 11:00 बजे से
  • शनिवार: सुबह 8:30 बजे से

आप सभी भक्तगण इस पुण्य सेवा में सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।

हनुमान जन्मोत्सव - विशेष आयोजन

तिथि: 12 अप्रैल 2025, समय: सुबह 4:00 बजे से

इस पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा, भजन संध्या और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आप सभी सपरिवार आमंत्रित हैं।

मंदिर दर्शन समय में परिवर्तन

प्रभावी तिथि: 01 मई 2024 से

आगामी ग्रीष्मकाल के कारण, मंदिर के दर्शन का समय सुबह 5:00 AM - 1:00 PM, शाम: 4:00 PM - 10:00 PM तक रहेगा।

अत्यावश्यक सूचना: जल संरक्षण

तत्काल प्रभाव से

जल संकट को देखते हुए, सभी भक्तों से अनुरोध है कि मंदिर परिसर में जल का सदुपयोग करें और व्यर्थ न बहाएं। आपका सहयोग सराहनीय है।

स्वयंसेवा हेतु आवाहन

आगामी श्रावण मास के लिए

श्रावण मास में भक्तों की सुविधा और व्यवस्थाओं के लिए स्वयंसेवकों की आवश्यकता है। इच्छुक भक्तजन कृपया मंदिर कार्यालय में शीघ्र संपर्क करें।